गोपालगंज के बथुआ बाजार में रोज लग रहा महाजाम, सावन में कांवरियों की बढ़ी परेशानी, अतिक्रमण बना बड़ी वजह

Updated:
विज्ञापन

बथुआ बाजार के महा जाम में फांसी गाड़ियां लोग रहे हलकान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के बथुआ बाजार में लगातार लगने वाले महाजाम ने लोगों को बड़ी मुसीबत में डाल दिया है. सावन माह में देवघर जाने वाले कांवरियों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई है. संकरी सड़कें और अतिक्रमण जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत भागीपट्टी–समउर–मीरगंज मुख्य मार्ग पर स्थित बथुआ बाजार इन दिनों लगातार लगने वाले महाजाम के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है. करीब दो दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले इस बाजार में संकरी सड़क और अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन यातायात प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

सावन माह में देवघर जाने वाले कांवरियों की संख्या बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर हो गई है. कांवरियों से भरी बसें और अन्य चारपहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं. भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कांवरियों ने जताई नाराजगी

जाम में फंसे कुछ कांवरियों ने बताया कि बथुआ बाजार का नाम सुनते ही अब जाम की चिंता सताने लगती है. उनका कहना है कि लगभग हर बार इस बाजार में घंटों तक फंसना पड़ता है, जिससे यात्रा प्रभावित होती है.

अतिक्रमण बना जाम की बड़ी वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में सड़क किनारे और कई जगह सड़क पर ही सामान सजाकर बिक्री की जाती है. इसके अलावा बीच सड़क पर लगने वाले ठेलों के कारण सड़क और संकरी हो जाती है. इससे बड़े वाहनों के गुजरने में कठिनाई होती है और थोड़ी देर में लंबा जाम लग जाता है.

ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण और अव्यवस्थित ठेला संचालन के कारण एंबुलेंस तथा श्रद्धालुओं के वाहन भी समय पर नहीं निकल पाते.

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये का राजस्व देने वाले इस बाजार में नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान और प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था की जरूरत है. उन्होंने प्रशासन से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और जाम की स्थायी समस्या का समाधान करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन