अहमदाबाद में छत से गिरकर गोपालगंज के मजदूर किसान राम की मौत, परिजनों ने जतायी साजिश की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद चीत्कार में डूबे परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुजरात के अहमदाबाद में एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई, जिससे उसके पैतृक गांव में मातम पसर गया। परिवार वालों ने इस घटना पर गहरी साजिश की आशंका जताई है।

विज्ञापन

Gujarat labor death: हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ गांव निवासी एक मजदूर की गुजरात के अहमदाबाद में छत से गिरने से मौत हो गई. सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

विज्ञापन

मृतक की पहचान हथुआ गांव निवासी स्व. श्यामबहादुर राम के पुत्र किसान राम के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार किसान राम करीब सात माह पहले सीवान जिले के अंदर बाजार थाना क्षेत्र के जिंजौर गांव निवासी ठेकेदार शैलेश राम के साथ काम करने के लिए अहमदाबाद गया था. वहां वह टाटा कंपनी में एससीएस कंपनी के अधीन इंसुलेटर का काम करता था.

कमरे में युवक के साथ सो रहा था किसान राम

परिजनों ने बताया कि घटना के समय किसान राम अपने कमरे में एक अन्य युवक के साथ सोया हुआ था. सुबह अचानक उसके छत से गिरने की सूचना पर वहां अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गयी.

फोटो नं 02- शव पहुंचते ही दरवाजे पर उमड़ी लोगों की भीड | Prabhat Khabar Network

परिजनों ने जतायी साजिश की आशंका

किसान राम की मौत की सूचना मिलने के बाद से ही परिजन सदमे में हैं. उनका कहना है कि छत से गिरने की घटना को लेकर कई सवाल हैं. परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जतायी है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है.

फोटो़ नं 03- किसान राम का फाइल फोट | Prabhat Khabar Network

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

सोमवार को किसान राम का शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. मृतक के घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन