गोपालगंज : घर के दरवाजे पर बैठी थी महिला, तभी पहुंचे लोग, तोड़फोड़ के बाद चाकू से हमले का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मारपीट के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त

Gopalganj Woman Knife Attacked : गोपालगंज के सनाह गांव में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना में तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Gopalganj Woman Knife Attacked : गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के सनाह गांव में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पीड़िता पूजा कुमारी ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ की गई तथा विरोध करने पर उनकी मां पर चाकू से हमला किया गया. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं.

घर के दरवाजे पर बैठी थी महिला, तभी शुरू हुआ विवाद

मांझा थाना क्षेत्र के सनाह गांव में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता पूजा कुमारी के अनुसार, वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इसी दौरान गांव के सात लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे.

सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

घटना को लेकर स्वर्गीय जितेंद्र शर्मा की पुत्री पूजा कुमारी ने स्थानीय थाने में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर रामायण शर्मा, सुनीता देवी, पलक कुमारी, ममता कुमारी, अभिषेक शर्मा, सुशीला देवी और शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विरोध करने पर घर के बाहर तोड़फोड़ का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने घर के बाहर लगा करकट और नाद तोड़ दिया. इससे करीब 10 हजार रुपये की क्षति होने की बात पीड़िता ने आवेदन में कही है.

मां के विरोध करने पर चाकू से वार का आरोप

पूजा कुमारी के अनुसार, जब उनकी मां मीना देवी ने तोड़फोड़ का विरोध किया तो शैलेंद्र शर्मा ने चाकू से उनके सिर पर वार कर दिया. इस हमले में मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके सिर से खून बहने लगा.

मां को बचाने पहुंची बेटी से भी मारपीट

पूजा कुमारी ने बताया कि मां को बचाने के लिए वह आगे आईं तो उनके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गई. इस दौरान उनके भाई तुमना शर्मा के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए.

तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज

घटना में घायल मीना देवी, पूजा कुमारी और तुमना शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पीड़िता ने जान-माल के खतरे की जताई आशंका

पूजा कुमारी ने अपने आवेदन में आरोपितों से परिवार के सदस्यों को जान-माल का खतरा होने की आशंका भी जताई है. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और मामले में कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मांझा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटना से जुड़े आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है.

Also Read : नीली बत्ती-सायरन वाली एंबुलेंस में छिपी थी शराब की बड़ी खेप, गोपालगंज में खुला तस्करी का राज


विज्ञापन
कुमार अखिल

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन