गोपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर, पटना रेफर

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर, पटना रेफर

गोपालगंज. गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बाद में मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बाद में मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायल युवक की पहचान थावे थाने के विदेशी टोला गांव के निवासी ननद किशोर सोनी के पुत्र संदीप कुमार सोनी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार संदीप कुमार सोनी ट्रेन में चढ़ने या उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गयी. मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया. डाॅक्टर के अनुसार युवक का पैर कट जाने से उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन