gopalganj news : चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन तैयार करेगा मतदानकर्मियों का डेटाबेस

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन तैयार करेगा मतदानकर्मियों का डेटाबेस

gopalganj news : 15 मई तक आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने का दिया गया निर्देश

विज्ञापन

गोपालगंज. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विभागों में कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों का डेटाबेस तैयार किया जाना है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा सभी विभागों के प्रधान को पत्र निर्गत कर पदस्थापित पदाधिकारी एवं कर्मियों का डेटाबेस मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है. यहां तक कि आउटसोर्सिंग एवं बेल्ट्रॉन के माध्यम से कार्यरत कर्मियों का डेटाबेस भी मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा है कि सभी कार्यालय प्रधान शीघ्र ही अपने कार्यालय के सभी कर्मियों का डेटाबेस तैयार कर कार्मिक कोषांग को मुहैया कराएं, ताकि मतदान पदाधिकारियों का डेटाबेस तैयार करते हुए आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके. उन्होंने कहा है कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही एक भी कर्मी व पदाधिकारी का डेटाबेस छूटना नहीं चाहिए.

डेटाबेस में देनी होगी अहम जानकारियां

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी एवं कर्मियों की तैयार होने वाली डेटाबेस में कार्यालय कोड, कोटी, कार्यालय का प्रकार, कार्यालय का नाम, विभाग का नाम, कर्मियों एवं पदाधिकारी का नाम, पदनाम, डीडीओ कोड, मोबाइल नंबर, पूरा पता, प्रखंड का नाम, विधानसभा का नाम, नंबर, ईमेल आईडी, लिंग, लोकसभा चुनाव का पिन नंबर, कर्मियों व पदाधिकारी का फोटो, वेतन का विवरण, ग्रेड पे, बेसिक पे, पे मैट्रिक्स लेवल, बैंक का नाम, खाता संख्या, आइएफएससी कोड, बैंक की शाखा का नाम, खाता का प्रकार, सेवा में योगदान की तिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि, दिव्यांगता का प्रकार, मतदाता क्रम संख्या, मतदान केंद्र का भाग सहित संपूर्ण जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर जमा करना होगा, जिसके आधार पर कर्मियों का डेटाबेस तैयार किया जायेगा और कर्मियों से बिहार विधानसभा चुनाव में कार्य कराया जायेगा.

डीएम ने इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा इवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय, वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुशांत कुमार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इवीएम वेयरहाउस के अंदर का सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जायजा लिया गया. सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं. विधानसभा चुनाव के निमित्त चार जून से प्रारंभ हो रही इवीएम की एफएलसी की सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. वेयरहाउस में कार्यरत सीसीटीवी डिस्प्ले के साथ-साथ सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सभी सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया. कोई भी व्यक्ति बिना लॉगबुक में प्रविष्टि के वेयरहाउस के अंदर प्रवेश नहीं करे. मौके पर भाजपा से दीपू कुमार, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राकेश तिवारी, राजद से इम्तेयाज अली भूट्टो, भाकपा माले से विंदा सिंह कुशवाहा एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन