महिलाओं को पीटा, पुलिस से झड़प

Published at :23 May 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को पीटा, पुलिस से झड़प

बैकुंठपुर : बैकुंठपुर प्रखंड के खैरा आजम में बूथ पर एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जाती है. उन्हें स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी झड़प हो गयी. उपद्रव के दौरान बैलेट बॉक्स लेकर भागने का […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : बैकुंठपुर प्रखंड के खैरा आजम में बूथ पर एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जाती है. उन्हें स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी झड़प हो गयी. उपद्रव के दौरान बैलेट बॉक्स लेकर भागने का प्रयास किया गया. पुलिस ने पीछा किया,

तो बक्सा छोड़ कर भाग गये. उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनपुर-महम्मदपुर स्टेट हाइवे को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. महिलाओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए बैकुंठपुर ब्लॉक में पहुंच कर प्रदर्शन किया और धरना पर बैठ गयी.

महिलाओं को पीटा, पुलिस…
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खैरा आजम पंचायत में मुखिया प्रत्याशी सिपाही राय के पक्ष में कुछ लोग शाम 4:30 बजे बूथ संख्या -06 मलिकाना में बैठ कर वोट छाप रहे थे. इस बीच मुखिया प्रत्याशी सिकंदर साह की मां जोनिया देवी कुछ महिलाओं के साथ वोट डालने पहुंचीं. महिलाओं ने वोट स्टेमपिंग कर रहे लोगों को देख कर विरोध किया, तो उनके लोगों के द्वारा महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जाने लगा
. इसमें जोनिया देवी तथा रूपांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. हालांकि, एक दर्जन से अधिक महिलाएं चोटिल हुईं. यह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बल प्रयोग करने का प्रयास किया, तो पुलिस पर भी उपद्रवी टूट पड़े. इसके बाद उग्र दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने मुखिया प्रत्याशी सिपाही राय की गिरफ्तारी एवं कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. उधर निवार्ची पदाधिकारी इंदूभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बैलेट बॉक्स लूटने का प्रयास किया गया था. पुलिस ने बैलेट बॉक्स को सकुशल बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन