अहिंसा से समाज में सद्भाव : जिला जज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2016 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

थियोसाफिकल सोसाइटी ने मनायी बुद्ध जयंती गोपालगंज : अहिंसा से समाज में सद्भाव और शांति होती है. भगवान बुद्ध अहिंसा के सिद्धांतों पर समाज को अंधकार से मुक्ति दिला कर प्रकाश की तरफ लाने में सफल हुए. ये बातें बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर थियोसाफिकल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन के […]
विज्ञापन
थियोसाफिकल सोसाइटी ने मनायी बुद्ध जयंती
गोपालगंज : अहिंसा से समाज में सद्भाव और शांति होती है. भगवान बुद्ध अहिंसा के सिद्धांतों पर समाज को अंधकार से मुक्ति दिला कर प्रकाश की तरफ लाने में सफल हुए.
ये बातें बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर थियोसाफिकल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह का उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्रा ने कहीं. उन्होंने भगवान बुद्ध के बारे में अनेक अहिंसा संबंधित सिद्धांतों का उल्लेख किया. सभा को वरुण कुमार मिश्र, डॉ एके पांडेय, विपिन बिहारी वर्मा, रूप नारायण श्रीवास्तव, जुल्फिकार अली, कैलाश तिवारी, नीरज कुमार, मिथिलेश पाठक, धीरज कुमार, प्रभात कुमार, डॉ नीलय चंद्र राय आदि लोगों ने भी संबोधित किया. बंधु ब्रजेंद्र किशोर प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










