छेड़खानी को लेकर हिंसक झड़प, नौ लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2016 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां गांव में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से महिला समेत नौ लोग घायल हो गये. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां गांव में कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों से महिला समेत नौ लोग घायल हो गये. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने बताया कि तुरकहां गांव की छात्रा ने कोचिंग से घर लौटने के दौरान रास्ते में पड़ोस के युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया.
परिजनों द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गयी, जिसमें किताबुद्दीन अंसारी उर्फ किताब मास्टर, मौलाद्दीन अंसारी सहित पांच लोग घायल हो गये. किताबुद्दीन के बयान पर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं दूसरे पक्ष से सगुफ्ता परवीन ने घर में घुस कर मारपीट करने तथा तीन लाख की संपत्ति लूट लिये जाने का आरोप लगाया. इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










