जमीन पर कब्जा रोकने पर चाकू से हमला, तीन घायल

गोपालगंज : विवादित जमीन पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा का विरोध करने पर पड़ोसियों ने हमला कर ससुराल में आये दामाद सहित तीन लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया. घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के बाबू टोला गांव के रहनेवाले तारकेश्वर तिवारी आरोप है कि शनिवार की रात […]
गोपालगंज : विवादित जमीन पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा का विरोध करने पर पड़ोसियों ने हमला कर ससुराल में आये दामाद सहित तीन लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया. घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के बाबू टोला गांव के रहनेवाले तारकेश्वर तिवारी आरोप है
कि शनिवार की रात उनकी जमीन पर पड़ोसी कब्जा करने के लिए ईंट, बालू और सीमेंट गिराने लगे. इसका विरोध करने पर पड़ोसी हाथों में चाकू, डंडा, फरसा लेकर उस पर टूट पड़े. बचाने आये भृगुनाथ तिवारी को हमलावरों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. इस दौरान घर आये दामाद विकास दुबे को भी हमलावरों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










