गहराया जलसंकट भोरे में पेयजल की समस्या हो रही गंभीर

Published at :05 May 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
गहराया जलसंकट भोरे में पेयजल की समस्या हो रही गंभीर

भोरे : भोरे के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. सरकारी चापाकलों की खराबी व दूषित जल देने के कारण लोग सामान्य हैंडपंपों से निकल रहे मीठा जहर पीने को मजबूर हैं. पेयजल की समस्या से निजात के लिए भोरे में जलमीनार का निर्माण तो कराया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि इससे […]

विज्ञापन

भोरे : भोरे के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. सरकारी चापाकलों की खराबी व दूषित जल देने के कारण लोग सामान्य हैंडपंपों से निकल रहे मीठा जहर पीने को मजबूर हैं. पेयजल की समस्या से निजात के लिए भोरे में जलमीनार का निर्माण तो कराया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि इससे आज तक एक बूंद पानी नहीं टपका.

हाल के कुछ वर्षों से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. सरकारी हैंडपंपों से भी दूषित जल निकल रहा है. पीएचइडी द्वारा हाल ही में सरकारी चापाकलों की जांच की गयी थी, लेकिन लोगों को यह जानकारी नहीं मिली कि हैंडपंप कितना शुद्ध पानी दे रहा है. भोरे में दूषित जल पीने से अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. करोड़ों की लागत से बनी जलमीनार दिखावा बन कर रह गयी है. पेयजलापूर्ति के लिए सभी वार्डाें में बिछाये गये पाइप अब क्षतिग्रस्त होने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन