कुत्तों ने मासूम बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

Published at :05 May 2016 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
कुत्तों ने मासूम बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

बगीचे में आम चुनने बच्चों के साथ गया था छोटू मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव की घटना फुलवरिया : बड़कागांव में आवारा कुत्ते आदमखोर बन गये हैं. बुधवार को बगीचे में आम चुनने गये पांच वर्षीय छोटू को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला. मृतक पांच वर्षीय छोटू उमाशंकर साह का पुत्र था. बुधवार को […]

विज्ञापन

बगीचे में आम चुनने बच्चों के साथ गया था छोटू

मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव की घटना
फुलवरिया : बड़कागांव में आवारा कुत्ते आदमखोर बन गये हैं. बुधवार को बगीचे में आम चुनने गये पांच वर्षीय छोटू को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला. मृतक पांच वर्षीय छोटू उमाशंकर साह का पुत्र था. बुधवार को आंधी के दौरान वह बगीचे में आम चुनने बच्चों के साथ चला गया था. इसी बीच कुत्तों की झुंड ने छोटू पर हमला कर दिया.
कुत्तों को हमला करते देख अन्य बच्चे भाग निकले. वहीं, छोटू को आदमखोर कुत्तों ने नोच-नोच कर अपना निवाला बना लिया. आसपास के लोग अधमरा समझा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पूर्व भी गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में सात साल के छोटू को आवारा कुत्तों ने निवाला बनाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन