यूपी में ठिकाना तलाश रहे बिहार के शराबी

Published at :05 May 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में ठिकाना तलाश रहे बिहार के शराबी

भोरे : बिहार में शराबबंदी के कारण अब शराबी यूपी का रुख करने लगे हैं. शाम होते ही यूपी की ओर जानेवाली मुख्य सड़क की पगडंडियों पर भी शराबियों की भीड़ देखने को मिल रही है. हालात कुछ इस कदर बन रहे हैं कि बिहार में रहनेवाले किरायेदार अब अपना आशियाना यूपी में तलाश रहे […]

विज्ञापन

भोरे : बिहार में शराबबंदी के कारण अब शराबी यूपी का रुख करने लगे हैं. शाम होते ही यूपी की ओर जानेवाली मुख्य सड़क की पगडंडियों पर भी शराबियों की भीड़ देखने को मिल रही है. हालात कुछ इस कदर बन रहे हैं कि बिहार में रहनेवाले किरायेदार अब अपना आशियाना यूपी में तलाश रहे हैं.

यूपी में एक महीने में बिहार के लोगों का किराये पर रहना दोगुना हो गया है. बिहार में एक अप्रैल से पूर्ण शराबबंदी लागू हो गयी है. यूपी में शराबियों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है. सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाएं अब यूपी में शराबबंदी को लेकर गोलबंद हो रही हैं.

पुलिस ने की कई जगहों पर छापेमारी: भोरे के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने मंगलवार को सादे लिबास में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि इस छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता तो हाथ नहीं लगी, लेकिन एक बात तो स्पष्ट हो गयी कि पुलिस के इस कदम से शराबियों की जान अब सांसत में आ गयी है. शराबी पुलिस के इस रुख को देख कर अपना रास्ता बदल रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन