कातिबों का दस्तावेज हुआ ऑनलाइन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

जिले की सभी रजिस्ट्री कचहरी में लौटी रौनक गोपालगंज : हाइकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार से सभी जगहों पर रजिस्ट्री ऑनलाइन शुरू हो गयी. कातिबों के दस्तावेजों को विभाग ऑनलाइन कर रहा है. पहले दिन जिला निबंधन कार्यालय में 48 लोगों की जमीन ऑनलाइन रजिस्ट्री की गयी. बिहार सरकार ने दस्तावेज नवीस संघ की […]
विज्ञापन
जिले की सभी रजिस्ट्री कचहरी में लौटी रौनक
गोपालगंज : हाइकोर्ट के फैसले के बाद सोमवार से सभी जगहों पर रजिस्ट्री ऑनलाइन शुरू हो गयी. कातिबों के दस्तावेजों को विभाग ऑनलाइन कर रहा है. पहले दिन जिला निबंधन कार्यालय में 48 लोगों की जमीन ऑनलाइन रजिस्ट्री की गयी. बिहार सरकार ने दस्तावेज नवीस संघ की ऑफलाइन रजिस्ट्री को रद्द कर ऑनलाइन प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू की थी. गोपालगंज में 224 काबितों के लाइसेंस को विभाग ने रद्द कर दिया था. इसके विरोध में राज्य भर के कातिब सांकेतिक हड़ताल पर रहे. इसके बाद हाइकोर्ट में सरकार के फैसले के विरोध में याचिका दायर की गयी थी.
बिहार के करीब 42 हजार कातिब भुखमरी के कगार पर थे. जिला निबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि काबितों के द्वारा लिखे गये दस्तावेजों को ही विभाग ऑनलाइन कर रहा है, ताकि रजिस्ट्री किये गये कागजात में छेड़छाड़ नहीं हो सके. ऑनलाइन रजिस्ट्री से लोगों को भी कई फायदे हैं. उधर, सोमवार को ऑनलाइन रजिस्ट्री से जिला निबंधन कार्यालय में लोगों की भीड़ देखी गयी. स्टांप वेंडर और कातिबों की सीट पर भी लोगों की चहल-पहल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










