शराब आने की खबर पर ट्रेनों में बढ़ायी चौकसी

Published at :29 Apr 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
शराब आने की खबर पर ट्रेनों में बढ़ायी चौकसी

गोपालगंज : पूर्ण शराबबंदी के बाद यूपी से शराब की तस्करी का धंधा शुरू हो गया है. आये दिन ट्रेनों से शराब यूपी से लायी जा रही है. थावे से दो तीन स्टेशनों के बाद यूपी शुरू हो जाता है. उधर से थावे की तरफ आनेवाली ट्रेनों से किसी-न-किसी रूप में शराब लायी जा रही […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पूर्ण शराबबंदी के बाद यूपी से शराब की तस्करी का धंधा शुरू हो गया है. आये दिन ट्रेनों से शराब यूपी से लायी जा रही है. थावे से दो तीन स्टेशनों के बाद यूपी शुरू हो जाता है. उधर से थावे की तरफ आनेवाली ट्रेनों से किसी-न-किसी रूप में शराब लायी जा रही है.

जीआरपी प्रभारी थावे बलिराम पासवान ने कहा कि पदाधिकारियों तथा जवानों को ट्रेन स्कॉट के दौरान इस पर विशेष निगरानी करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा रेलवे प्लेटफाॅर्म पर भी यूपी की तरफ से आनेवाली ट्रेनों के यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. मालूम हो कि राज्य में शराबबंदी के बाद ट्रेनों से शराब लाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र मोहन पांडेय ने कहा कि ट्रेनों में किसी भी रूप में शराब की आवाजाही न हो इस पर पदाधिकारियों व जवानों की पैनी नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन