डीइओ व डीपीओ की वेतन निकासी पर रोक

Published at :29 Apr 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ व डीपीओ की वेतन निकासी पर रोक

आरडीडीइ ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर रोका वेतन शिक्षक व नामांकित छात्र-छात्राओं की मांगी सूची गोपालगंज : जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार और स्थापना डीपीओ संजय कुमार की वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी है. सारण के शिक्षा उपनिदेशक रामायण राम ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर अप्रैल से अगले आदेश […]

विज्ञापन

आरडीडीइ ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर रोका वेतन

शिक्षक व नामांकित छात्र-छात्राओं की मांगी सूची
गोपालगंज : जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार और स्थापना डीपीओ संजय कुमार की वेतन निकासी पर रोक लगा दी गयी है. सारण के शिक्षा उपनिदेशक रामायण राम ने आदेश का अनुपालन नहीं करने पर अप्रैल से अगले आदेश तक वेतन निकासी पर रोक लगायी है.
गुरुवार को गोपालगंज में पहुंचे आरडीडीइ ने डीइओ कार्यालय में लंबित कार्य की समीक्षा की. आरडीडीइ ने जिले में नियोजित व नियमित शिक्षक, स्कूलों में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं की सूची दो दिनों के अंदर मांगी है. साथ ही निलंबित शिक्षक या कर्मी की सूची और कितने पर विभागीय कार्रवाई की गयी, इसकी रिपोर्ट भी तलब की है.
कोर्ट से संबंधित मामलों की सूची भी अधिकारियों से मांगी गयी है. समीक्षा बैठक के दौरान पेंशन और बुनियादी विद्यालयों की शिक्षा-व्यवस्था पर चर्चा की गयी. बैठक करने के बाद आरडीडीइ ने उचकागांव प्रखंड के स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये गये. इस मौके पर डीइओ अशोक कुमार के अलावे, स्थापना डीपीओ संजय कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा सूर्य नारायण, डीपीओ योजना एवं लेखा राजकिशोर सिंह शामिल थे.
होनेवाली है शिक्षकों की प्रोन्नति : आरडीडीइ : आरडीडीइ रामायण राम ने हाइस्कूल के शिक्षकों की प्रोन्नोति के लिए डीइओ से सूची मांगी है. उपनिदेशक ने शिक्षकों की प्रोन्नति जल्द ही किये जाने की उम्मीद जतायी है. प्रोन्नति में राजकीयकृत व प्रोजेक्ट बालिका उत्क्रमित विद्यालय ही आयेगा.
वहीं 34500 शिक्षकों में कितने शिक्षक गोपालगंज में आवंटित किये गये हैं, इसकी सूची भी मांगी गयी है.उचकागांव प्रखंड के उत्क्रमित मिडिल स्कूल महैचा के सभी शिक्षकों को प्रमाणपत्र जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा. प्रभार को लेकर उपजे विवाद की जांच करने पहुंचे आरडीडीइ ने गुरुवार को यह निर्देश दिया. आरडीडीइ ने डीइओ को प्रमाणपत्र से अपने स्तर पर योग्यता के आधार पर एचएम का प्रभार दिलाने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन