नशामुक्ति केंद्र में पहुंचा मरीज

Published at :29 Apr 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र में पहुंचा मरीज

गोपालगंज : नशामुक्ति केंद्र में हर रोज मरीज पहुंच रहे हैं. गुरुवार को पिछले एक माह से इलाज करा रहे मरीज कुछ अलग तरह की समस्या लेकर पहुंचे. मरीजों में दवा छोड़ने पर कमजोरी होने, हाथ-पैर में कंपन, नींद नहीं आने तथा भीड़ में जाने पर घबराहट की शिकायत है. नशामुक्ति केंद्र में पदस्थापित डॉ […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नशामुक्ति केंद्र में हर रोज मरीज पहुंच रहे हैं. गुरुवार को पिछले एक माह से इलाज करा रहे मरीज कुछ अलग तरह की समस्या लेकर पहुंचे. मरीजों में दवा छोड़ने पर कमजोरी होने, हाथ-पैर में कंपन, नींद नहीं आने तथा भीड़ में जाने पर घबराहट की शिकायत है. नशामुक्ति केंद्र में पदस्थापित डॉ एसपी राय ने मरीजों की जांच करने के बाद दवा दी.

थावे थाना क्षेत्र के चितू टोला का रहनेवाला भरत साह पिछले 30 वर्षों से शराब के नशे में रहता था. पूर्ण शराबबंदी के बाद वह अपना इलाज सदर अस्पताल में करा रहा है. वहीं, मीरगंज बाजार के रहनेवाले मनोज कुमार की शिकायत है कि उनका हाथ-पैर काम नहीं कर रहा है. गुरुवार को डेढ़ दर्जन मरीजों ने कमजोरी एवं याददाश्त कमजोर होने की शिकायत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन