बस रिक्शे से टकरायी , एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . बथुआ बाजार से बड़हरिया के लिए वापस जा रही थी बरात चलती बस को छोड़ चालक हुआ फरार हथुआ : लाइन बाजार-मीरगंज मुख्य पथ पर बुधवार की सुबह कपरपुरा के पास बरातियों से भरी बस रिक्शे से टकरा गयी. इस हादसे में मौके पर ही रिक्शा चालक बाबूलाल साह की मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
हादसा . बथुआ बाजार से बड़हरिया के लिए वापस जा रही थी बरात
चलती बस को छोड़ चालक हुआ फरार
हथुआ : लाइन बाजार-मीरगंज मुख्य पथ पर बुधवार की सुबह कपरपुरा के पास बरातियों से भरी बस रिक्शे से टकरा गयी. इस हादसे में मौके पर ही रिक्शा चालक बाबूलाल साह की मौत हो गयी.
मृतक कपरपुरा गांव का बताया जाता है. घटना के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे बने दो घरों को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गयी, जिसमें दो दर्जन लोग घायल हो गये.
घायलों में बरातियों के अलावा घर वाले भी शामिल हैं. बस से कूद कर चालक भागने में कामयाब रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला. घायलों में करीब एक दर्जन की हालत गंभीर है. सभी का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की. ग्रामीण बस चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बाद में मृतक की पुत्री ने पवन ट्रेवल्स व उसके अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बरात सीवान जिले के बड़हरिया से बथुआ आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










