30 पर सीसीए लगाने की होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

30 पर सीसीए लगाने की होगी कार्रवाई प्रत्याशियों का खर्च दर्ज करने के लिए मिलेगा रजिस्टर व्यय कोषांग करेगा खर्च की मॉनीटरिंग 6700 लोगों पर हुई 107 की कार्रवाई फोटो नं-14संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के द्वारा किये गये खर्च का मिलान व्यय कोषांग सेडो रजिस्टर से करेगा. नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव […]

विज्ञापन

30 पर सीसीए लगाने की होगी कार्रवाई प्रत्याशियों का खर्च दर्ज करने के लिए मिलेगा रजिस्टर व्यय कोषांग करेगा खर्च की मॉनीटरिंग 6700 लोगों पर हुई 107 की कार्रवाई फोटो नं-14संवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के द्वारा किये गये खर्च का मिलान व्यय कोषांग सेडो रजिस्टर से करेगा. नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव खर्च अंकित किये जाने को लेकर रजिस्टर मुहैया कराया जायेगा. जिस रजिस्टर में प्रत्याशी अपना खर्च अंकित करेंगे, उसी से निर्वाचन व्यय कोषांग के द्वारा अपना रजिस्टर मिलान करेगा. जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को लेकर 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम का गठन किया गया है. सभी टीमों के साथ वीडियोग्राफर लगाया गया है. उन्होंने बताया कि बताया कि आदर्श आचार संहिता के मामले में अब तक 40 प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. चुनाव शांतिपूर्ण कराये जाने को लेकर 6700 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है. वहीं, 2143 शस्त्रों का सत्यापन किया गया है, जबकि 1384 शस्त्रों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. अब तक 949 शस्त्र जमा कराये गये हैं. वाहन जांच के दौरान 3638770 रुपये जब्त किये गये हैं. साक्ष्य नहीं मिलने पर राशि वापस नहीं की जायेगी. जिला प्रशासन के द्वारा अबतक 62 लोगों के यहां कुर्की की कार्रवाई की गयी है, जबकि सीसीए 12 के तहत चार लोगों पर कार्रवाई की गयी है. वहीं, सीसीए 3 के तहत 30 लोगों पर कार्रवाई का प्रस्ताव किया गया है. चल रही जांच में नौ कट्टे और 32 कारतूस बरामद किये गये हैं. छापेमारी कर पुलिस के द्वारा 8954 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी है. 27 किलोग्राम गाजा बरामद किया गया है. वहीं, उत्पाद विभाग की टीम ने अबतक तीन हजार लीटर अवैध शराब बरामद की है. इस मौके पर पुलिस कप्तान, अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव, अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, डीपीआरओ आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन