मैट्रिक परीक्षा में नकल से दूर रहीं छात्राएं !

कदाचार के आरोप में सात केंद्रों से निष्कासित किये गये लगभग 70 छात्रहथुआ. मैट्रिक परीक्षा में कदाचार में संलिप्त छात्र पर कार्रवाई कर उनको परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. सात केंद्रों से लगभग 70 छात्र नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किये गये. लेकिन, द्वितीय पाली में छात्राओं की परीक्षा में अंतिम दिन […]
कदाचार के आरोप में सात केंद्रों से निष्कासित किये गये लगभग 70 छात्रहथुआ. मैट्रिक परीक्षा में कदाचार में संलिप्त छात्र पर कार्रवाई कर उनको परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. सात केंद्रों से लगभग 70 छात्र नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किये गये. लेकिन, द्वितीय पाली में छात्राओं की परीक्षा में अंतिम दिन तक एक भी छात्रा नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं की गयी. जबकि अभिभावकों को कदाचार कराने के आरोप में पकड़ कर कोरम पूरा किया गया. जबकि हथुआ के सात केंद्रों पर सर्वाधिक नकल गोपेश्वर कॉलेज केंद्र पर हुआ. जिसमें परीक्षार्थियों के साथ-साथ वीक्षक, अभिभावक, पुलिस के जवान कदाचार करवाने में लिप्त रहे. केंद्र के गेट पर पुलिस अधिकारी आराम फरमाते रहे, लेकिन कदाचार पर लगाम लगाने के लिए तनिक भी चौकसी नहीं दिखायी. हालांकि आंबेडकर आवासीय विद्यालय में मजिस्ट्रेट व प्रशासन की सख्ती दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










