मदीना सेवा संस्थान में जारी किया हेल्थ कार्ड

Published at :24 Mar 2015 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
मदीना सेवा संस्थान में जारी किया हेल्थ कार्ड

कार्डधारियों की फीस में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूटफोटो-4 गोपालगंज. शहर के बंजारी स्थित मदीना सेवा सदन संस्थान द्वारा संचालित मदीना हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने मंगलवार को हेल्थ कार्ड जारी किया. एमएसएस पारा मेडिकल कैंपस में कैंप लगा कर दर्जनों लोगों को हेल्थ कार्ड दिये गये. संस्थान के सचिव जलालुद्दीन अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति […]

विज्ञापन

कार्डधारियों की फीस में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूटफोटो-4 गोपालगंज. शहर के बंजारी स्थित मदीना सेवा सदन संस्थान द्वारा संचालित मदीना हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर ने मंगलवार को हेल्थ कार्ड जारी किया. एमएसएस पारा मेडिकल कैंपस में कैंप लगा कर दर्जनों लोगों को हेल्थ कार्ड दिये गये. संस्थान के सचिव जलालुद्दीन अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कार्डधारियों को डॉक्टर की फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी. साथ ही हेल्थ कार्ड रखने वाले शहर के किसी कोने से हॉस्पिटल तक के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा का लाभ उठा सकेंगे. इस अवसर पर डॉ करुणा निधि, बाबू साहेब साह, हारबून नेशा, पियांशु, रितु श्रीवास्तव, गुडि़या खातून, गुलशन खातून सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन