दोस्तों के साथ बाजार गया था 15 साल का इमरान, घर लौटे साथी पर छात्र लापता; हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

इमरान का फाइल फोटो

जगतौली ओपी क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र इमरान अली बुधवार शाम भवानीछापर बाजार से दोस्तों के साथ गया और फिर लापता हो गया. देर रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. छात्र के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Student Missing: जगतौली ओपी क्षेत्र के पियरौटा गांव निवासी 15 वर्षीय छात्र इमरान अली बुधवार की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. इमरान लामीचौर हाई स्कूल का छात्र है. उसके लापता होने के बाद से परिजन परेशान हैं और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो दोस्तों के साथ गया था भवानीछापर बाजार

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, इमरान बुधवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश के भवानीछापर बाजार गया था. देर शाम उसके दोनों दोस्त अपने-अपने घर लौट आये, लेकिन इमरान वापस नहीं आया.

काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन की गयी, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला.

देर रात पुलिस से लगायी बरामदगी की गुहार

काफी खोजबीन के बाद भी जब इमरान का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने देर रात जगतौली ओपी में लिखित आवेदन दिया. आवेदन के माध्यम से पुलिस से छात्र की जल्द बरामदगी की गुहार लगायी गयी.

छात्र के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है. परिजन लगातार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं.

दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इमरान के साथ भवानीछापर बाजार गये दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये युवकों की पहचान सुमेरी छापर निवासी आकाश यादव और पियरौटा निवासी सीतेश चौहान के रूप में हुई है.

पुलिस दोनों से पूछताछ कर छात्र के लापता होने से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाजार से निकलने के बाद इमरान कहां गया और उसके बाद उसके साथ क्या हुआ.

संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी

जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि लापता छात्र की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी और छानबीन तेज कर दी गयी है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता छात्र को जल्द से जल्द बरामद करना है. छात्र के मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही उसके लापता होने की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन