अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के हैं आसार
Updated at : 19 Feb 2020 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : उत्तर बिहार में मौसम का रुख सप्ताह भर लगातार एक समान रहने के बाद अब बदलने की ओर है. पश्चिम में बादलों की सक्रियता का दौर शुरू होने की संभावना एक बार फिर बढ़ गयी है. इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर अगले तीन-चार दिनों तक बना रहेगा. अभी मौसम का […]
विज्ञापन
गोपालगंज : उत्तर बिहार में मौसम का रुख सप्ताह भर लगातार एक समान रहने के बाद अब बदलने की ओर है. पश्चिम में बादलों की सक्रियता का दौर शुरू होने की संभावना एक बार फिर बढ़ गयी है. इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर अगले तीन-चार दिनों तक बना रहेगा. अभी मौसम का सामान्य बना रहेगा. मंगलवार की सुबह भी ठंडी हवा से हुई. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही पारे में इजाफा हुआ.
दोपहर में धूप भी खिली. मौसम विभाग की ओर से जारी संकेत में अभी बादलों की मामूली सक्रियता पश्चिम की ओर अधिक है. उत्तर बिहार तक असर आया तो तापमान में बदलाव हो सकता है. बीते चौबीस घंटों में अधितम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 11.0 डिग्री दर्ज किया गया.
मगर, बादलों की मामूली सक्रियता भी हुई तो पारे में कमी आनी तय है. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिम में मौसमी बदलाव का गोपालगंज पर अधिक तो नहीं, मगर हवाओं और नमी का साथ मिला तो आने वाले कुछ दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है.
हालांकि अगले 24 से 48 घंटों तक इसका असर नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




