चेक पोस्ट से होटल मालिक व शराब के नशे में होमगार्ड का जवान गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2019 5:51 AM

विज्ञापन

कुचायकोट : बिहार और यूपी के बॉर्डर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी स्थित समेकित जांच चौकी पर आधी रात को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ट्रक चालकों के बीच पहुंच गये. ट्रक चालक के रूप में चेक पोस्ट पर स्थित होटल मालिक से ट्रक की इंट्री कराने के लिए सौदा शुरू हुआ. होटल मालिक ने चालक […]

विज्ञापन

कुचायकोट : बिहार और यूपी के बॉर्डर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी स्थित समेकित जांच चौकी पर आधी रात को डीएम अनिमेष कुमार पराशर ट्रक चालकों के बीच पहुंच गये. ट्रक चालक के रूप में चेक पोस्ट पर स्थित होटल मालिक से ट्रक की इंट्री कराने के लिए सौदा शुरू हुआ.

होटल मालिक ने चालक समझकर डीएम को बताया पर्ची कटवाने में 3100 रुपये लगेंगे. एक हजार रुपये में ट्रक पास हो जायेगा.
डीएम के कहने पर उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड के जवान को फोन कर ट्रक की इंट्री कराने की बात पक्की कर ली. डीएम ने होमगार्ड जवान को पैसा देने के लिए बुलाया. वह शराब की नशे में धुत था. जैसे ही वह डीएम के पास पहुंचा कि होटल मालिक और होमगार्ड जवान को प्रशासन ने हिरासत में ले लिया गया.
इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. डीएम की इस कार्रवाई के बाद इंट्री माफियाओं की नींद हराम हो गयी है. गिरफ्तार होटल मालिक बलथरी का मुकेश कुमार तथा होमगार्ड जवान फुलवरिया थाना क्षेत्र के पकौलीबदो गांव का रामाकांत राम है.
डीएम ने होटल मालिक को कुचायकोट थाने को सौंप दिया, जबकि उत्पाद विभाग की टीम ने जवान को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.शराब माफियाओं की तलाश में डीएम अनिमेष कुमार पराशर अधिकारियों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार भी थे. रात के 12:30 बजे चेक पोस्ट पर पहुंचे.
गार्ड और अधिकारियों को पहले ही रोककर चेक पोस्ट के पश्चिमी हिस्से से जांच करते हुए आ रहे थे. इस बीच होटल के समीप ट्रक चालकों में घुसकर होटल मालिक मुकेश कुमार से ट्रक की इंट्री कराने के लिए एक हजार रुपये तय कर इंट्री के खेल का उद्भेदन किया. जबकि, शराब के तस्करी पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों की पूरी टीम रात में यहां छापेमारी करने के लिए पहुंची थी.
चेकपोस्ट पर वरीय उपसमाहर्ता के पहुंचते ही भाग निकले थे इंट्री माफिया : चेक पोस्ट पर डीएम के पहुंचने से आधा घंटा पूर्व वरीय उपसमाहर्ता पहुंच थे. उनके वाहन के चेक पोस्ट पर पहुंचते ही इंट्री माफिया भाग निकले थे. डीएम से पूर्व अगर वरीय उपसमाहर्ता नहीं पहुंचे होते तो कई इंट्री माफिया गिरफ्तार होते.
पिछले वर्ष तीन होमगार्ड के जवानों के साथ गिरफ्तार हुए थे माफिया
डीएम ने अधिकारियों के साथ 12 अक्तूबर 2018 की रात 11:30 बजे छापेमारी की थी. छापेमारी रात के 3:10 बजे तक चली थी. इस दौरान ट्रकों से इंट्री करा रहे होमगार्ड के तीन जवानों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 12500 रुपये बरामद किये गये. होमगार्ड के जवान कटेया के अश्विनी पासवान, फुलवरिया थाना के जटहा गांव के गुड्डू गुप्ता और भोरे के शुकुल डुमर गांव के रामसुरत महतो को गिरफ्तार किया.
इसके साथ पहाड़पुर दयाल गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद, योगेश कुमार और विशाल कुमार और बलथरी गांव निवासी निकेश शाही को गिरफ्तार किया था. बलथरी चेक पोस्ट पर लंबे अरसे से अवैध इंट्री का खेल चल रहा हैं. दो दर्जन से अधिक माफिया किस्म के युवक यहां ट्रकों की इंट्री कराने में 24 घंटे लगे रहते हैं.
चेक पोस्ट पर अधिकारियों की सेटिंग से यह खेल चलता है. इससे पहले भी एमवीआइ के चालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद भी इंट्री का खेल थमा नहीं. आसपास के गांवों के युवा बाइक से करमैनी रेलवे ढाला और बथनाकुटी चौक से ही लाइजनिंग करना शुरू कर देते हैं. इसके एवज में दो हजार रुपये की फिक्स राशि प्राप्त होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन