गुस्साये राहगीरों का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट : कुचायकोट-मैरवा पथ पर कॉलेज के पास आसपास के ग्रामीण व राहगीरों ने गुरुवार की सुबह हंगामा व प्रदर्शन किया. ग्रामीणों व राहगीरों का आरोप था कि कुचायकोट-मैरवा पथ पर विभिन्न स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य स्थल पर डायवर्सन इस कदर बनाया गया है कि तेज बारिश में […]
विज्ञापन
कुचायकोट : कुचायकोट-मैरवा पथ पर कॉलेज के पास आसपास के ग्रामीण व राहगीरों ने गुरुवार की सुबह हंगामा व प्रदर्शन किया. ग्रामीणों व राहगीरों का आरोप था कि कुचायकोट-मैरवा पथ पर विभिन्न स्थानों पर पुल-पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य स्थल पर डायवर्सन इस कदर बनाया गया है कि तेज बारिश में डायवर्सन से होकर निकलना मुश्किल हो जा रहा है.
यहां डायवर्सन लिखा हुआ बोर्ड व इंडिकेटर तक नहीं लगाया गया है. इसके चलते रात में चलने वाले कई बाइक चालक अबतक घायल हो चुके हैं. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्थानीय थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार, रवीश कुमार, मुन्ना कुमार, अजीत यादव, मो हलीम, मो रियाज, मनोज तिवारी, विवेक राय, मंटू यादव, विकास कुमार व धीरेंद्र सिंह सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










