मंगलवार की अहले सुबह 90 किमी की रफ्तार में चली आंधी, आंधी-पानी में मकान गिरा छह लोग दबे, तीन हुए रेफर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे एकाएक 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी एवं बूंदाबांदी से कई जगहों पर पेड़-पौधे तो गिर गये. खेतों में लगे गेहूं की फसल गिर गयी. करीब एक घंटा तेज आंधी-पानी ने जमकर तांडव मचाया. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में भाजपा नेता अभिषेक […]
विज्ञापन
गोपालगंज : मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे एकाएक 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी एवं बूंदाबांदी से कई जगहों पर पेड़-पौधे तो गिर गये. खेतों में लगे गेहूं की फसल गिर गयी. करीब एक घंटा तेज आंधी-पानी ने जमकर तांडव मचाया. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में भाजपा नेता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव का नवनिर्मित मकान गिर गया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग दब गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने तीन लोगों को पीएमसीएच रेफर किया है. घायल भाजपा नेता ने बताया कि मकान जर्जर हो चुका था.
करकटनुमा नवनिर्मित मकान में परिवार के सभी सदस्य रहते थे. तेज आंधी-पानी में करकट उड़ गया और दीवार गिर गयी जिसमें दबकर शत्रुघ्न प्रसाद श्रीवास्तव, मालती देवी, भरत प्रसाद श्रीवास्तव, सरस्वती कुंवर व सुकांति देवी समेत छह लोग घायल हो गये. घायलों में अभिषेक श्रीवास्तव, इनके पिता शत्रुघ्न श्रीवास्तव तथा सरस्वती देवी को रेफर किया गया है.
हादसे के बाद पड़ोसी लीलावती देवी, लाढ़ो देवी, राजकुमार राय, शौकत राय, प्रीति देवी, अर्जुन पटेल, पुतुल कुमार, सोनाली कुमारी, रूबी देवी आदि ने घायलों को मदद पहुंचायी. वहीं, दूसरी तरफ नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप पेड़ गिर गया, जिसमें फुटपाथी दो दुकानों को क्षति पहुंची.
कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.आंधी-पानी की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार चौधरी ने सदर अस्पताल की इमरजेंसी समेत सभी सीएचसी, पीएचसी, रेफरल और अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया. सीएस ने बताया कि एंबुलेंस समेत अन्य इलाज की समुचित व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है.
मीरगंज में झुका पेड़, हो सकता है हादसा
मीरगंज-गोपालगंज मुख्य सड़क एनएच 85 पर पहले से ही सूखे व जर्जर पेड़ के आंधी-पानी से सड़क की ओर झुकने से खतरा बढ़ा गया है. मीरगंज शहर में झुके इस पेड़ से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन से पेड़ को कटवाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन