गोपालगंज : पूर्व सीएम अब्दुल गफूर के घर में चोरी

Updated:
विज्ञापन

मांझा थाना क्षेत्र के सरेया गांव में हुई वारदात मांझा (गोपालगंज) : दीपावली की रात पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के घर पर चोरों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया. मांझा थाना क्षेत्र के सरेया गांव में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने किचेन का सामान, मोटर, चापाकल, कंबल […]

विज्ञापन

मांझा थाना क्षेत्र के सरेया गांव में हुई वारदात

आपके शहर में

विज्ञापन

मांझा (गोपालगंज) : दीपावली की रात पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर के घर पर चोरों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया. मांझा थाना क्षेत्र के सरेया गांव में स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने किचेन का सामान, मोटर, चापाकल, कंबल और कपड़ा समेत ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस जांच करने के लिए दोपहर तक नहीं पहुंची. पूर्व सीएम की बहू शहनवाज बेगम के अनुसार पूरा परिवार पटना में रहता है. गांव के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनके आवास में पीछे का दरवाजा तोड़ा गया है. परिजन गुरुवार की सुबह घर पहुंचे तो सभी कमरे खुले हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था.

परिजनों के मुताबिक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है. इस मामले में शहनवाज बेगम के दामाद नसीम परवेज ने मांझा थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मांझा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. घटना के बाद पुलिस ने मकान और आसपास के जगहों पर तलाशी ली है. पुलिस अधीक्षक राशिद जमां ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन