बिहार : वृंदावन में मामा ने नाबालिग भांजी से कि दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत उचकागांव क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में गुरुवार की रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ चचेरे मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. चचेरे मामा ने हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी जब घरवालों को मिली तो कोहराम मच […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत उचकागांव क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में गुरुवार की रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ चचेरे मामा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. चचेरे मामा ने हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी जब घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया. धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. घटना की खबर मिलने के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया. महिला थाने की पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने घर पर बहन के साथ सोयी थी. परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे. इसी बीच पीड़िता का चचेरा मामा वृंदावन हाजी टोला निवासी 26 वर्षीय इरफान घर पहुंचा और हथियार का भय दिखा कर बच्चों को दूसरे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया. पीड़िता ने विरोध किया तो मारपीट की. शोर मचाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपित घर का दरवाजा खोल कर हथियार लहराते हुए भाग निकला.

इसके बाद घटना की सूचना ग्रामीणों ने उचकागांव पुलिस को दी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष राणा प्रसाद, एसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई गुलाम अहमद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की. पीड़ित परिजन भय के माहौल में हैं. मामले की जानकारी थानाध्यक्ष ने अपने वरीय पदाधिकारी को दिया. साथ ही महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी को पीड़िता के बयान के लिये बुलाया गया. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में भरी पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन