Gaya: प्रेमी की दुकान के सामने खुद को प्रेमिका ने लगाई आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 18 Nov 2024 6:55 PM
Gaya: आग से झुलसी युवती का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. उसमें वह आरोपितों पर मारपीट करने व आग से जलाने की बात बता रही है.
Gaya: नौ नवंबर को वजीरगंज बाजार में अपने प्रेमी से तंग आकर उसकी दुकान के सामने ही खुद को आग लगाने वाली डॉली नामक युवती ने रविवार की देर रात मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी होते ही वजीरगंज व मगध मेडिकल थाने की पुलिस एक्टिव हुई और युवती के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.
अभी तक सभी आरोपित फरार: थानाध्यक्ष
पीड़ित परिवार ने थाने में दिये आवेदन में पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप प्रेमी व उसके परिजनों पर लगाया था. इस संबंध में सभी आरोपितों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. लेकिन, अभी तक सभी आरोपित फरार हैं. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है. वहीं आग से झुलसी युवती की मौत की सूचना मिली है. उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.
शादी का वादा कर मुकरा लड़का
बता दें कि झुलसी युवती का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. उसमें वह आरोपितों पर मारपीट करने व आग से जलाने की बात बता रही है. परिजनों के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व से युवक के साथ प्रेम संबंध था. युवती के बालिग होने तक का थाने में सहमति पत्र बनवाया गया था. लेकिन, बालिग होने से संबंधित युवती की उम्र पूरी नहीं होने के बाद युवक व उसके परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे और युवती इसके लिए दबाव बना रही थी.
इलाज के दौरान तड़पती रही डॉली: मां
वहीं, इस पूरे मामले पर मृतका की मां ने कहा कि इलाज के दौरान वह एक सप्ताह तक तड़पती रही और उसके दोषी आराम से घूमते रहे. उसकी मौत के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










