Bihar News: प्रेमिका ने छोड़ा, तो डीटीओ कर्मी ने जहर खाकर दी जान

Updated at : 13 Oct 2021 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: प्रेमिका ने छोड़ा, तो डीटीओ कर्मी ने जहर खाकर दी जान

Bihar News: प्रेमिका के इग्नोर करने से डिप्रेशन में रह रहे पटना डीटीओ के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शैलव राज ने अपने कदमकुआं के लोहानीपुर के काशीनाथ लेन स्थित घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

Bihar News: प्रेमिका के इग्नोर करने से डिप्रेशन में रह रहे पटना डीटीओ के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शैलव राज ने अपने कदमकुआं के लोहानीपुर के काशीनाथ लेन स्थित घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली. मंगलवार की सुबह जब उसकी मां उसे चाय देने के लिए उसके बेडरूम में गयी, तो पाया कि शैलव के मुंह से झाग निकल रहा था और वह अचेत पड़ा था. आनन-फानन में उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के मुताबिक सोमवार की देर रात दो बजे तक सब कुछ ठीक था और उसने किसी को जाहिर नहीं होने दिया कि वह परेशान हैं. रात दो बजे के बाद ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. शैलव राज के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और वह मां व छोटे भाई के साथ रहता था. उसकी कमाई से ही पूरे घर का खर्च चलता था. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है.

दोनों के बीच शादी की बात हो चुकी थी

परिजनों के मुताबिक शैलव का प्रेम प्रसंग कदमकुआं इलाके के ही एक हॉस्टल में रह कर एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली लड़की से चल रहा था. यहां तक की दोनों के बीच शादी की बात हो चुकी थी. शैलव लड़की से काफी प्यार करता था और उससे जल्द से जल्द शादी करना चाहता था. वह मूल रूप से छपरा की रहने वाली है.

दिल्ली चली गयी मांग रही थी रुपये

परिजनों के मुताबिक, लड़की कुछ दिनों पहले दिल्ली चली गयी और किसी और से उसका संबंध हो गया. इसके बाद लड़की उससे शादी करने के लिए 20 लाख रुपये देने की मांग करती थी. उसके माता-पिता भी पैसे मांगते थे. फोन पर भी लड़की झगड़ा करती थी. शैलव फोन पर कहता कि अगर वह शादी नहीं करेगी तो कुछ कर लेगा.

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन