Bihar News: प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ गैंगरेप, सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर किया वायरल

Bihar Crime News
मनचलें सभी चार लड़कें नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी कर रहे दिख रहे हैं. जिससे किशोरी काफी डरी सहमी हुई है. वह बार-बार गलतियों की माफी मांग रही है और छोड़ देने की गुहार भी लगा रही है.
सोशल मीडिया (social media) पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की को बंधक बनाकर चार मनचलें उसके साथ गंदा काम करते दिख रहे हैं. उसके पास ही उसका बॉयफ्रेंड भी बैठा दिख रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्ठि प्रभात खबर नहीं करता है. यह पूरी घटना वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र की है.
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल अकेले में में बैठे हुए हैं. वहां चार युवक आते हैं और बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर उसकी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म करते हैं. इससे पहले मनचलें सभी चार लड़कें नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी कर रहे दिख रहे हैं. जिससे किशोरी काफी डरी सहमी हुई है. वह बार-बार गलतियों की माफी मांग रही है और छोड़ देने की गुहार भी लगा रही है.
पीड़िता के परिजनों की ओर से इस मामले में जंदाहा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. पीड़िता के परिजन ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है . मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










