Begusarai Firing मामले की जांच पर गिरिराज सिंह ने उठाए सवाल, कहा- मामले की लीपा-पोती की जा रही है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2022 4:33 PM
बेगूसराय गोलीकांड अभी देश के सुर्खियों में है. इसको लेकर बिहार में खूब बयानबाजी भी हो रही है. वहीं, इस मामले की जांच पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मामले की लीपा-पोती की जा रही है.
पटना. बेगूसराय गोलीकांड के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इस घटना के बाद लगातार बीजीपी सांसद गिरिराज सिंह सरकार पर हमला बोल रहे हैं. गिरिराज सिंह ने आज पुलिस की जांच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में पुलिस लीपा-पोती कर रही है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड में सिर्फ दस लोगों पर गोली नहीं चली है. इस मामले में सरकार बेनकाब हुई है.पहला दिन प्रशासन ने कहा कि एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे. फिर 24 घंटे बाद प्रशासन के तरफ से कहा गया कि 2 बाइक पर अपराधी सवार थे. लेकिन सरकार ने जाति तक बता दी. बेगूसराय सिर्फ एक गोलीकांड नहीं है. ये एक आंतकी हमला है. इसकी जांच एनआईए और सीबीआई से होनी चाहिए. तुष्टिकरण की राजनीति में इस मामले की लीपा-पोती की जा रही है. इस मामले में सरकार का सिस्टम फेल हो गया है.
बता दें कि बेगूसराय गोलीकांड को लेकर पटना में पुलिस ने प्रेसवार्ता किया है. इस प्रेसवार्ता का आयोजन पुलिस मुख्यालय में किया है. पुलिस ने मामले में अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल मिले हैं. दो बाइक पर चार लोग थे. दो देसी पिस्टल का उपयोग किया गया है. 22 स्थानों से CCTV फुटेज को लिया गया था. युवराज को पहले गिरफ्तार किया गया था पहले. उससे पूछताछ में अन्य का नाम सामने आया. दोनों बाइक जब्त हो गई है. चारों पर कई मामले दर्ज हैं. केशव उर्फ नागा रांची भाग रहा था. जमुई के झाझा से उसको गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










