ePaper

Giriraj Singh News: राहुल गांधी के बाद गिरिराज सिंह ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- दीदी, चुनाव जो न कराए आपको

Updated at : 10 Mar 2021 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Giriraj Singh News: राहुल गांधी के बाद  गिरिराज सिंह ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- दीदी, चुनाव जो न कराए आपको

Giriraj Singh News: केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य डेयरी विकास मंत्री सह बेगूसराय सांसद (Begusarai MP) गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) इन दिनों विपक्ष को चुन चुन कर निशाना साध रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जबरदस्त तंज कसा तो बुधवार को अपने चिरपरिचित अंदाज में प. बंगाल (Bengal Election) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को लपेटा.

विज्ञापन

Giriraj Singh News: केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य डेयरी विकास मंत्री सह बेगूसराय सांसद (Begusarai MP) गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) इन दिनों विपक्ष को चुन चुन कर निशाना साध रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जबरदस्त तंज कसा तो बुधवार को अपने चिरपरिचित अंदाज में प. बंगाल (Bengal Election) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को लपेटा.

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें बंगाल की सियासत (Bengal Politics) में हो रहे घटनाक्रम का जिक्र किया. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा लिखा कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं. अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह मंदिर जाएं या मस्जिद.

वीडियो में गिरिराज सिंह कहते हैं- ‘वाह रे मोदी जी, आपने कमाल कर दिया. जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सर झुकाते थे. उन्हें मैंने देखा गुजरात के चुनाव में मंदिर-मंदिर जाते, कोर्ट पर जनेऊ पहने हुए. वाह रे मोदी! बंगाल में मैंने दीदी को देखा. जो वहां के हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था. वाह रे मोदी, आज दीदी चंडीपाठ कर रही है. दीदी, चुनाव जो न कराए आपको.’

गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम के चंडी मंदिर के दर्शन किए थे. इसी मामले को लेकर गिरिराज सिंह ने उनपर निशाना साधा है. बता दें कि भाजपा के फायरब्रांड नेता कहने जाने वाले गिरिराज सिंह को बंगाल चुनाव के लिए भाजपा स्टार प्रचारकों की पहली सूची में जगह नहीं मिली है. बिहार से फिलहाल शाहनवाज हुसैन को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है.

Giriraj Singh News: Rahul Gandhi को स्कूल भेजे जाने की जरूरत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांदी बीते दिनों केरल दौरे पर थे. इसी दौरे में उन्होंने एक भाषण दिया जो वायरल हो गया. उसी भाषण को लेकर गिरिराज सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में राहुल गांधी पर जबरदस्त हमला किया था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2 फरवरी को लोकसभा में विभाग से संबंधित सवाल पूछा और कुछ दिनों बाद ही भूल गए कि देश में यह विभाग भी काम कर रहा है.

कहा कि पता नहीं उनकी यादाश्त खत्म हो गई या क्या हुआ, पता नहीं. गिरिराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा, इनके नेता को कहीं स्कूल भेजिए, इनको बताइए कि भारत में कौन-कौन डिपार्टमेंट काम कर रहा है. नहीं तो ये भूल जाते हैं कि संघीय ढांचे में कौन-कौन से विभाग हैं.

Also Read: Bihar News: अफसरों और नेताओं को बिना पिये नींद नहीं आती, RJD के इस आरोप पर विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा नाम

Posted By: utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन