गया जी : खेत में लगे सबमर्सिबल से पानी पीने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फतेहपुर के बजौल गांव में धान रोपाई के दौरान सबमर्सिबल से करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

गया जी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बजौल गांव में धान रोपने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद खेत में काम कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के खोरा गांव निवासी संतोष राय के 19 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

धान रोपनी के दौरान पानी पीने गया था युवक

जानकारी के अनुसार विपुल कुमार अन्य मजदूरों के साथ बजौल गांव में धान रोपने का काम कर रहा था. इसी दौरान प्यास लगने पर वह खेत के समीप लगे सबमर्सिबल के पास पानी पीने के लिए गया. बताया जाता है कि सबमर्सिबल के आसपास बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था. जैसे ही युवक सबमर्सिबल के संपर्क में आया, वह करंट की चपेट में आ गया.

तेज झटके से मौके पर ही हुई मौत

करेंट का झटका इतना तेज था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

परिजनों को सूचना और कोहराम

लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन