47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 16 Mar 2026 7:16 PM

विज्ञापन

47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने ब्रहमोरिया गांव के समीप से एक बाइक से लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के गंगटा गांव के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ब्रह्ममोरिया गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक अपाचे बाइक चालक को रुकवा कर तलाशी ली गयी, तो एक बैग में रॉयल स्टैग 375 एमएल की 47 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को थाना लाकर पूछताछ की गयी, तो युवक ने बताया कि शादी में पार्टी मनाने के लिए झारखंड से शराब लेकर आ रहा हूं. थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ युवक को गिरफ्तार एवं शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन