गया : कोचिंग पढ़ने गयी छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद किया

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के डोभी में कोचिंग से छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

गया जी के डोभी थाना कांड संख्या 220/26 में नामजद अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम भुसूंड निवासी देवराज भजन दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर बहेरा थाना क्षेत्र के अमारुत गांव स्थित एक कोचिंग में पढ़ने गयी छात्रा को बहला-फुसला कर शादी के इरादे से भगाने का आरोप है.

विज्ञापन

तीन सितंबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी

पीड़ित छात्रा डोभी थाना क्षेत्र की निवासी है. मामले की प्राथमिकी लड़की के परिजनों ने तीन सितंबर को डोभी थाने में दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपी ने छात्रा को फंसाकर ले जाने का प्रयास किया था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.

तकनीकी सहायता से बरामदगी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की सहायता से लड़की को आरोपी लड़के के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके साथ ही मौके से नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान

पुलिस ने लड़की का 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया. बयान दर्ज कराने के उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई.

न्यायालय में किया गया पेश

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन