बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन| Prabhat Khabar Network

बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्साकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रसव के लिए अस्पताल में कराया गया था भर्ती

जानकारी के अनुसार, बाराचट्टी के शर्मा बाजार निवासी कुसुम कुमारी, जो मूल रूप से मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनामा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद की पुत्री थीं, को प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता गीता कुमारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में जीएनएम किरण कुमारी तथा एएनएम रजनी कुमारी और अर्पण कुमारी की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया.


ये भी पढ़ें: फेसबुक पर हुई दोस्ती, नशीली दवा देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद बिगड़ी हालत

परिजनों के अनुसार, कुसुम कुमारी ने अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. मृतका के पिता रविंद्र प्रसाद का आरोप है कि इलाज के दौरान ही उनकी बेटी की मौत हो गई.

'अत्यधिक रक्तस्राव' बताकर गया रेफर करने की बात कही

परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत होने के बाद भी अस्पताल कर्मियों ने अत्यधिक रक्तस्राव का हवाला देते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर करने की बात कही. इस पर परिजनों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब उनकी बेटी की मौत हो चुकी है तो रेफर करने का कोई औचित्य नहीं है.

पिता ने चिकित्साकर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतका के पिता रविंद्र प्रसाद ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर जीएनएम किरण कुमारी तथा एएनएम रजनी कुमारी और अर्पण कुमारी पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : अच्छे कर्म ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, कर्मों का फल हर व्यक्ति को अवश्य मिलता है : स्वामी राम




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन