अच्छे कर्म ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, कर्मों का फल हर व्यक्ति को अवश्य मिलता है : स्वामी राम

Author Ajeet kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
अच्छे कर्म ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, कर्मों का फल हर व्यक्ति को अवश्य मिलता है : स्वामी राम

कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : शेखपुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में स्वामी राम प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसके सुख-दुख का कारण बनते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश अपनाने की अपील की।

विज्ञापन

Gaya Ji News : बेलागंज प्रखंड के शेखपुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सोमवार रात श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा और आध्यात्मिक प्रवचन का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया.

'मनुष्य को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है'

महोत्सव में प्रवचन करते हुए स्वामी श्री 1008 राम प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है. उन्होंने कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति बिना कारण किसी दूसरे को दुख नहीं दे सकता. जीवन में मिलने वाले सुख और दुख हमारे अपने कर्मों का ही परिणाम होते हैं.

सत्य, दया और धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

स्वामी जी ने कहा कि भगवान हमेशा मनुष्य को सत्य, दया, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं. जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, उसे समाज में सम्मान मिलता है, जबकि पाप और अन्याय का मार्ग अपनाने वाले को एक न एक दिन अपने कर्मों का दंड अवश्य भोगना पड़ता है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण को शुद्ध रखते हुए ईमानदारी, सेवा और परोपकार की भावना के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए.


ये भी पढ़ें: फेसबुक पर हुई दोस्ती, नशीली दवा देकर कई बार दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश अपनाने की अपील

स्वामी राम प्रपन्नाचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे किसी के साथ अन्याय, हिंसा या छल-कपट न करें. इसके बजाय प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश समाज में फैलाएं. उन्होंने कहा कि यही भगवान की सच्ची भक्ति और मानव जीवन का वास्तविक धर्म है.

प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

शेखपुरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा और प्रवचन सुनने पहुंच रहे हैं. धार्मिक आयोजन के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है.

8 जुलाई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का समापन 8 जुलाई को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा. इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन