गया जी : पत्नी को लेने बाइक से निकले पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 दिन बाद पटना में मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की फाइल फोटो। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से अवधेश कुमार यादव की मौत हो गई. वे अपनी शिक्षिका पत्नी को लेने जा रहे थे. इस घटना से पूरे गांव और शिक्षकों में शोक की लहर है.

विज्ञापन

गया जी जिले के नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अवधेश कुमार यादव की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पटना में मौत हो गयी. सोमवार की देर शाम उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद फतेहपुर एवं सिरदला प्रखंड के शिक्षकों और नगर पंचायत क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों के बीच गम का माहौल है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार यादव की पत्नी नवादा जिले में शिक्षिका हैं. शनिवार को उनकी ट्रेनिंग चल रही थी. ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद वह वाहन से सिरदला पहुंचीं. सिरदला से फतेहपुर आने के लिए वाहन नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पति अवधेश कुमार यादव को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद अवधेश बाइक से सिरदला के लिए रवाना हुए.

अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे रहे अवधेश

बताया जाता है कि इसी दौरान भूतकुआ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद अवधेश करीब आधे घंटे तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े रहे. बारिश होने के कारण कुछ देर तक किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी.

करीब आधे घंटे बाद राहगीरों की नजर पड़ने पर उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया.

पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना में करीब दो दिनों तक चले इलाज के बाद सोमवार की सुबह अवधेश कुमार यादव ने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, इस दुखद घटना से फतेहपुर और सिरदला प्रखंड के शिक्षकों में भी शोक की लहर दौड़ गयी है.

बताया गया कि अवधेश कुमार यादव ने इसी वर्ष अपने पुत्र की शादी बड़े धूमधाम से की थी. उनके असामयिक निधन की खबर के बाद नगर पंचायत क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन