गया जी : देर रात सड़क हादसे में तीन युवक घायल, 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

फोटो अस्पताल में घायलों का ईलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वजीरगंज-फतेहपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया है।

विज्ञापन

वजीरगंज-फतेहपुर मुख्य सड़क पर देर रात डाक स्थान के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मोटरसाइकिल से फतेहपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक चौपहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन
फोटो अस्पताल में घायलों का ईलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
फोटो अस्पताल में घायलों का ईलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज लाया. अस्पताल में डॉ. त्यागी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.

दो युवकों को मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

गंभीर चोट को देखते हुए दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया. वहीं, एक युवक को सामान्य चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

फोटो अस्पताल में घायलों का ईलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
फोटो अस्पताल में घायलों का ईलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

तीनों घायलों की हुई पहचान

घटना की जानकारी वजीरगंज पुलिस ने घायलों के परिजनों को दी. घायलों की पहचान सिरदल्ला थाना क्षेत्र के छोमुहा निवासी सोनू कुमार, पिता धालवीर मांझी, मनीष कुमार, पिता अवध राजवंशी तथा फतेहपुर थाना क्षेत्र के पकरिया निवासी संजीत कुमार, पिता स्व. अमरिक राजवंशी के रूप में हुई है.

फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद चौपहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस फरार चौपहिया वाहन की पहचान करने में जुटी है.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन