गया में सेल्स टैक्स की बड़ी कार्रवाई, सोनिया रेडीमेड में दूसरे दिन भी छापेमारी, धनेश्वरी ट्रेडर्स की जांच पूरी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- गया- सोनिया रेडीमेड की कार्रवाई में छापेमारी दल में शामिल सेल्स टैक्स विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया में सोनिया रेडीमेड और धनेश्वरी ट्रेडर्स पर सेल्स टैक्स विभाग की छापेमारी। कर चोरी के मामले में स्टॉक और कागजात की जांच जारी, लाखों की हेराफेरी का अनुमान।

विज्ञापन

कर चोरी के विरुद्ध गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर स्थित कटरागली में सोनिया रेडीमेड प्रतिष्ठान में सेल्स टैक्स विभाग की छापेमारी दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही. यह जानकारी मगध प्रमंडल के राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि वाणिज्य कर विभाग की पटना और गया की संयुक्त टीम द्वारा पांच मंजिला थोक रेडीमेड कपड़ा प्रतिष्ठान में कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

देर रात रोकनी पड़ी थी छापेमारी

राज्य कर अपर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि सोनिया रेडीमेड में शनिवार की दोपहर बाद से ही छापेमारी शुरू की गयी थी. देर रात होने के कारण कार्रवाई को रोक दिया गया था. इसके बाद रविवार को जांच फिर से शुरू की गयी. उन्होंने बताया कि रविवार की देर रात तक कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है.

फोटो- गया- सोनिया रेडीमेड की कार्रवाई में छापेमारी दल में शामिल सेल्स टैक्स विभाग की टीम  | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- सोनिया रेडीमेड की कार्रवाई में छापेमारी दल में शामिल सेल्स टैक्स विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

स्टॉक और टैक्स भुगतान की हो रही जांच

छापेमारी के दौरान प्रतिष्ठान के स्टॉक, खरीद-बिक्री और टैक्स भुगतान की स्थिति की जांच की जा रही है. राज्य कर अपर आयुक्त ने बताया कि कितने रुपये की कर चोरी हुई है, यह छापेमारी पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. जांच पूरी होने के बाद टैक्स चोरी या अन्य स्थिति का पता चलेगा. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

कर चोरी के बड़े खुलासे की संभावना

मोहन कुमार ने बताया कि सोनिया रेडीमेड में की जा रही कार्रवाई में कर चोरी का बड़ा खुलासा होने की पूरी संभावना है. दोनों प्रतिष्ठानों में लाखों रुपये की कर चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, विस्तृत रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद ही उपलब्ध हो सकेगी.

फोटो- गया- सोनिया रेडीमेड की कार्रवाई में छापेमारी दल में शामिल सेल्स टैक्स विभाग की टीम  | Prabhat Khabar Network
फोटो- गया- सोनिया रेडीमेड की कार्रवाई में छापेमारी दल में शामिल सेल्स टैक्स विभाग की टीम | Prabhat Khabar Network

धनेश्वरी ट्रेडर्स में कार्रवाई पूरी

राज्य कर अपर आयुक्त ने बताया कि दूसरी कार्रवाई गया के जीबी रोड स्थित पान मसाला के थोक विक्रेता धनेश्वरी ट्रेडर्स में की गयी है. छापेमारी दल ने धनेश्वरी ट्रेडर्स में कार्रवाई पूरी कर ली है. हालांकि, स्टॉक, माल जब्ती या अन्य जानकारी अभी तक छापेमारी दल की ओर से उपलब्ध नहीं करायी गयी है.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : पटना से गया पिंडदान का पैकेज 11250 रुपये से शुरू, परिवहन से भोजन और पंडाजी की फीस तक सब शामिल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन