जदयू प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मगध प्रमंडल के प्रभारी बनाये गये
फोटो जदयू नेता चंदन कुमार सिंह का स्वागत करते समाजसेवी क्रांतिवीर शर्मा | Prabhat Khabar Network
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चंदन कुमार सिंह को मगध प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया है. वजीरगंज के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति के कार्यों में पार्टी की ओर से सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने के लिए मगध प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है.
क्रान्तिवीर शर्मा ने दी नियुक्ति की जानकारी
इसकी जानकारी युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह सरपंच संघ प्रतिनिधि क्रान्तिवीर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि चंदन कुमार सिंह की संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व दिया गया है.
जिलों में पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे समन्वय
नई जिम्मेदारी के तहत चंदन कुमार सिंह मगध प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे. साथ ही, निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति के कार्यों में पार्टी की ओर से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करेंगे.
जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष
चंदन कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर वजीरगंज प्रखंड के जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष है. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और समन्वय से मगध प्रमंडल में पार्टी संगठन और मजबूत होगा.
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
चंदन कुमार सिंह को बधाई देने वालों में क्रान्तिवीर शर्मा, 20 सूत्री अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वर्मा, मोहम्मद आरिफ हुसैन, रंजीत पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, सतीश कुमार, रंजीत कुशवाहा, अनिल कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए