तकनीक का उपयोग सतर्कता से करें

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 09 Jun 2025 6:10 PM

विज्ञापन

साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

विज्ञापन

साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती विषय पर जगरूकता सेमिनार आयोजित

प्रतिनिधि, डोभी़

क्वेटी विद्या मंदिर खैरा डोभी में सोमवार को बढ़ते साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती विषय पर साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था. सेमिनार के मुख्य वक्ता डोभी थाना के उप निरीक्षक अर्जुन कुमार ने बच्चों को साइबर अपराध के विभिन्न रूपों जैसे सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फिशिंग लिंक और बच्चों को निशाना बनाने वाले गेम्स आदि के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने सरल भाषा में समझाया कि कैसे जागरूक रहकर हम इन अपराधों से बच सकते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सौरभ रंजन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने बच्चों से कहा कि तकनीक हमारा मित्र है, लेकिन अगर इसका उपयोग सतर्कता से न किया जाचे़ तो यह दुश्मन बन सकीप है. उन्होंने डिजिटल माध्यमों के विवेकपूर्ण उपयोग और सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया. मौके पर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त राजदेव यादव के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक, छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन