गया जी : गेहूं पिसाने घर से निकले 60 वर्षीय उमेश यादव लापता, ढांढर नदी में बहने की आशंका; NDRF तलाश में जुटी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के मोहाड़ा प्रखंड में 60 वर्षीय उमेश यादव गेहूं पिसाने के लिए घर से निकले और लापता हो गए. उन्हें ढांढर नदी में बहने की आशंका है. NDRF की टीम उनकी तलाश कर रही है.

विज्ञापन

गया जी केमोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर पंचायत अंतर्गत किशुनपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव के लापता होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है. बताया जा रहा है कि उमेश यादव बुधवार शाम अपने घर से गेहूं पिसाने के लिए मालती गांव गये थे. मालती जाने के दौरान उन्हें ढांढर नदी पार करनी पड़ती थी.

विज्ञापन

गेहूं पिसाने गए थे मालती

गेहूं पिसाने के बाद उमेश यादव वापस घर नहीं लौटे. देर होने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. इसके बाद आशंका जताई गई कि वे ढांढर नदी में बह गये होंगे.

एनडीआरएफ की टीम तैनात

सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम नदी में उनकी तलाश में जुटी हुई है. परिजनों और ग्रामीणों के बीच उमेश यादव के सकुशल मिलने की उम्मीद बनी हुई है तथा नदी में उनकी तलाश लगातार जारी है.

नारदीगंज तक चलाया अभियान

मोहड़ा सीओ राकेश रंजन ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार नदी में काफी खोजबीन की गई पर कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मालती गांव से लेकर नारदीगंज तक खोज की गई.

मुखिया और सीओ का बयान

पंचायत मुखिया नरेश पंडित ने बताया कि प्रशासन के द्वारा काफी खोजबीन की गई है और जब तक वे मिल नहीं जाते, परिवार में काफी कौतूहल का माहौल बना हुआ है. शनिवार के दिन भी खोजने का कार्य जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन