गया जी: रंगदारी नहीं देने पर गल्ला व्यवसायी से मारपीट की, तीन के खिलाफ थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन

शेरघाटी थाना.

गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक गल्ला व्यवसायी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. व्यवसायी ने तीन युवकों पर लोहे की रॉड और कट्टा से हमला करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के खंडैल गांव में गल्ला व्यवसायी ने रंगदारी नहीं देने पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो हजार रुपए प्रति वाहन रंगदारी देने की मांंग

खंडैल निवासी व्यवसायी रूस्तम खां ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी मेन रोड किनारे गल्ला की दुकान है, जहां बड़े और छोटे वाहनों से माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग होती है. उनका आरोप है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और प्रति वाहन दो हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे.

आरोपितों ने लोहे के रॉड से सिर पर वार किया

आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज की और अपने साथ लाये लोहे की रॉड तथा कट्टा के बल पर मारपीट शुरू कर दी. आवेदन के अनुसार, आरोपितों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गये. घायल व्यवसायी को इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.

अंजाम भुगतने की धमकी दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

व्यवसायी ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले भी आरोपितों ने प्रति वाहन दो हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. उन्होंने आरोपितों को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए अपनी जान-माल की सुरक्षा तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

सोना लूटकांड में नामजद सिपाहियों को झटका, पटना हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, छापेमारी तेज



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन