बालू के अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन के मामले में ट्रैक्टर जब्त

सलैया थाने की पुलिस ने सेवती नदी से अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही एक चालक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

इमामगंज. सलैया थाने की पुलिस ने सेवती नदी से अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया. साथ ही एक चालक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष श्रीनारायण यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सेवती नदी से बालू उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. घटनास्थल से झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव के रहनेवाले चालक उदेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. खनन विभाग को सूचना देते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन