गया जी : वज्रपात से टिकारी-मऊ-कोंच में बिजली व्यवस्था प्रभावित, दर्जनभर ट्रांसफॉर्मर खराब; 14 घंटे चला मरम्मत कार्य

विज्ञापन

मरम्मत का कार्य करते मिस्त्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वज्रपात के कारण गया जिले के टिकारी, मऊ और कोंच प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. दर्जनभर से अधिक ट्रांसफॉर्मर खराब होने से कई गांवों में अंधेरा छाया रहा. विभाग युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटा है.

विज्ञापन

Gaya Ji Electricity Supply : पिछले दिनों हुई वज्रपात की घटनाओं से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, टिकारी के विभिन्न प्रशाखाओं में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है. वज्रपात के कारण टिकारी, मऊ और कोंच प्रखंड क्षेत्रों में दर्जनभर से अधिक ट्रांसफॉर्मर में खराबी आ गयी. इससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई. विभाग की ओर से खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने और विद्युत आपूर्ति सामान्य करने का कार्य लगातार जारी है.

विज्ञापन

टिकारी, मऊ और कोंच में दर्जनभर से अधिक ट्रांसफॉर्मर वज्रपात से हुए खराब

विद्युत विभाग के अनुसार टिकारी प्रशाखा के पलुहड़ और अर्क ढिबरिया में 100-100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर वज्रपात की चपेट में आकर खराब हो गये. वहीं मुर्गी बिगहा, दिघौरा, थानापुर व बदलू बिगहा में 63-63 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आयी है.

मऊ प्रशाखा क्षेत्र में मऊ थाना के समीप, भटबिगहा अनुसूचित टोला, सुपटा, इमलिया चक और मीरा बिगहा में भी ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना है.

कोंच प्रखंड क्षेत्र में भी पांच ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आयी है. विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोंच के दो तथा टिकारी के एक खराब ट्रांसफॉर्मर को बदल दिया है. अन्य खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की प्रक्रिया जारी है.

33 केवी लाइन के 55 पिन इंसुलेटर बदलने में लगे 14 घंटे

वज्रपात का असर टिकारी की 33 केवी विद्युत लाइन पर भी पड़ा है. भवनपुर व सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार पीएसएस को जाने वाली 33 केवी लाइन में 55 पिन इंसुलेटर खराब हो गये.

इंसुलेटर बदलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में विभागीय कर्मियों को करीब 14 घंटे तक लगातार मेहनत करनी पड़ी. अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयास के बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जा सकी.

वीसीबी में तकनीकी खराबी से डेढ़ घंटे बाधित रही आपूर्ति

मंगलवार को टिकारी पीएसएस में वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में भी तकनीकी खराबी आ गयी. इसके कारण संबंधित लाइन की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. विभागीय कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वीसीबी की खराबी को दूर कर लाइन को चालू किया.

बिजली व्यवस्था सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्यरत कर्मचारी

लगातार हो रही तकनीकी खराबियों के बावजूद विभागीय कर्मियों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कर बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन