गया जी : कोंच गोदाम में मनमानी वसूली की शिकायत, राशन विक्रेताओं ने डीएम से कार्रवाई की मांग की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के टिकारी अनुमंडल क्षेत्र से राशन डीलरों के शोषण का मामला सामने आया है. फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन ने कोंच गोदाम में हो रही मनमानी वसूली के खिलाफ डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

गया जी जिले के टिकारी अनुमंडल क्षेत्र के फेयर प्राइस डिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले विक्रेताओं से कथित तौर पर आर्थिक दोहन और शोषण किये जाने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में डीएम को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है.

विज्ञापन

पूर्व में भी दी गई थी शिकायत

एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विक्रेताओं द्वारा इस संबंध में पूर्व में भी आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

आवेदन के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को विक्रेताओं से कथित रूप से की जा रही मनमानी और शोषण की जानकारी दी गयी थी. इसके बावजूद अब तक इस मामले में किसी प्रकार की अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है.

कोंच गोदाम में मनमाने तरीके से राशि की मांग

उन्होंने कहा कि कोंच गोदाम में विक्रेताओं से मनमाने तरीके से राशि की मांग की जाती है. आवेदन में यह दावा किया गया है कि विक्रेताओं से निर्धारित राशि के अतिरिक्त करीब पांच प्रतिशत राशि वसूले जा रही है. इसके अलावा प्रत्येक विक्रेता से लगभग 35 से 50 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त राशि लिये जाने की गंभीर शिकायत भी सामने आई है.

"विक्रेताओं से निर्धारित राशि के अतिरिक्त करीब पांच प्रतिशत राशि वसूले जाने तथा प्रत्येक विक्रेता से लगभग 35 से 50 रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त राशि ली जाती है."

मामले को टालने का प्रयास और नाराजगी

इस संबंध में जब भी शिकायत की जाती है, तो मामले को टालने का प्रयास किया जाता है. इस प्रकार की टालमटोल की नीति से विक्रेताओं में काफी नाराजगी व्याप्त है.

डीएम से की गई यह प्रमुख मांग

विक्रेताओं ने डीएम से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित कर्मियों की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की है. साथ ही, विक्रेताओं से की जा रही कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने तथा दोषी पाये जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन