410 लीटर शराब के साथ तीन धंधेबाज किये गये गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप से 410 लीटर महुआ शराब के साथ तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप से 410 लीटर महुआ शराब के साथ तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से इटवां पुल के रास्ते बड़ी संख्या में शराब लेकर शराब तस्कर आ रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित कर जाल बिछाया गया. इसमें चार बाइकों आते देखा गया. सभी बाइक पर एक-एक बोरा लदा हुआ था. इसमें पॉलीथिन में रखकर महुआ शराब भरी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में आमस थाना क्षेत्र के करमाईन गांव का रवींद्र कुमार व अनुज कुमार व हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही गांव के रहने वाले राकेश यादव हैं. वहीं एक तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला. उन्होंने बताया कि चार बाइक, 410 लीटर महुआ शराब व तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन