ePaper

एक महिला समेत तीन की हुई मौत

Updated at : 23 Apr 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
एक महिला समेत तीन की हुई मौत

फतेहपुर में अलग-अलग घटनाओं में गयी जान

विज्ञापन

फतेहपुर.

थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की है. किराये के मकान में रह रही 60 वर्षीय सुगिया देवी ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सुगिया देवी पिछले दो दशक से फतेहपुर में ही किराये के मकान में रह रही थी. सुगिया मूलतः मोहनपुर थाना क्षेत्र के बगलाती गांव की रहने वाली थी. वह अपने पुतोह के साथ फतेहपुर में रह रही थी. 10 दिन पहले उसकी बहु बगलती चली गयी थी. वहीं उसके दो बेटे मुंबई में काम करते हैं. सुगिया देवी लोगों घरों में काम करके अपना जीवन यापन कर रही थी. वहीं घटना के समय घर में वह अकेली थी. वहीं कुछ लोगों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए भी निकली थी. करीब सुबह 7:00 बजे उसके घर में उसका शव को फंदे से झूलते देख ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. वहीं दूसरी घटना पहाड़पुर बंसीनाला रेल स्टेशन के बीच रातों गांव के समीप घटित हुई. जहां 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने खुद कर आत्महत्या कर ली. हालांकि युवक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं मृतक सफेद रंग का शर्ट एवं ब्लू रंग का जींस पैंट पहने हुए हैं. वहीं ट्रेन की चपेट में आने से उसका सर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है. वहीं तीसरी घटना फतेहपुर- वजीरगंज सड़क मार्ग के बरहोरिया गांव के समीप की है. जहां पुल के नीचे गिर जाने के कारण 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. वही तीनों को फतेहपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज का अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन