युवाओं में देश के प्रति दिखा अलग जोश

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 19 May 2025 9:02 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन

गया न्यूज : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

प्रतिनिधि, बेलागंज.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के सम्मान में बेलागंज में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ के बैनर तले आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थी, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता व युवाओं ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से चलकर टिकारी मोड़, मुख्य बाजार, डाकबंगला, थाना होते बाइपास तक गयी. वहां से पुनः तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची. वहां तिरंगा यात्रा एक सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं में देश के प्रति एक अलग जोश देखने को मिला. इसमें पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष इं रवींद्र कुमार ने कहा कि पूरे देश को भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम पर गर्व है. अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान आतंक का पनाहगाह बना हुआ है. भारत की ओर से आतंकी हमलों का हमेशा मुंहतोड़ जबाब दिया गया है और आगे भी दिया जायेगा. शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की. तिरंगा यात्रा में समाजसेवी अमरेंद्र प्रियदर्शी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार, अर्जुन सागर हरिशंकर कुमार, संघ के अध्यक्ष रवींद्र कुमार, सचिव पंकज कुमार , भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार, राहुल सिंह परमार, भाजपा नेता राजेश कुमार शर्मा, जदयू नेता संजय कुमार, बेलागंज मुखिया रंजीत दास, प्रभात कुमार मिश्रा, अमित अग्रवाल, टोनी गुप्ता, ज्योतिष कुमार सुमन, कमलेश त्रिपाठी, रंजीत गुप्ता, मोहित त्रिपाठी, रविश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन